सीएमडी ने सिजुआ क्षेत्र की खदानों का लिया जाएगा
धनबाद, सितम्बर 7 -- पावर सेक्टर की बढ़ती मांग को देखते हुए बीसीसीएल ने कोयला उत्पादन और डिस्पैच बढ़ाने की कवायद तेज कर दी है। इसी क्रम में बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने रविवार को सिजुआ क्षेत्र की सेंद्रा-बांसजोड़ा-निचितपुर, तेलतुमारी, मोदीडीह और कनकनी खदानों का औचक निरीक्षण किया। बांसजोड़ा परियोजना में उन्होंने खदान का नक्शा देखकर जलजमाव की स्थिति का जायजा लिया और अधिकारियों को तत्काल पानी निकासी के निर्देश दिए, ताकि खनन कार्य बाधित न हो। निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने उत्पादन, संसाधनों और परिवहन व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बिजली संयंत्रों को समय पर पर्याप्त कोयला आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए उत्पादन से लेकर डिस्पैच तक की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- ट्रेनिंग देकर कोलियरियों में तैनात किए जाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.