धनबाद, मार्च 7 -- बाघमारा, प्रतिनिधि। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने शुक्रवार को ब्लॉक दो क्षेत्र के माइंस क्षेत्रों का दौरा कर कोयला खनन कार्यों के साथ उत्पादन एवं संप्रेषण कार्यों को लेकर अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान उनके साथ ब्लॉक दो क्षेत्र के महाप्रबंधक कुमार रंजीव, एजीएम पी. एस. के. सिन्हा, परियोजना पदाधिकारी सहित क्षेत्र के अन्य वरिष्ठ अधिकारी तथा ठेका कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल थे। दौरे के क्रम में सीएमडी ने सर्वप्रथम ब्लॉक दो ओसीपी माइंस के हाईवॉल माइनिंग पैच का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कट की गहराई, पेनिट्रेशन की दर, एक कट पूर्ण होने के बाद अगले कट की शुरुआत के बीच का समय तथा रखरखाव अवधि जैसे प्रमुख परिचालन मानकों की समीक्षा की। उन्होंने एमडीओ ऑपरेटर और अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का पाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.