धनबाद, जून 4 -- बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने सात दिनों के भीतर दूसरी बार सिजुआ क्षेत्र का दौरा कर कनकनी परियोजना में चल रहे कोयला उत्पादन, मानसून पूर्व तैयारियों तथा भविष्य की खनन योजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। बुधवार की शाम अधिकारियों की टीम के साथ उन्होंने कनकनी परियोजना, लोयाबाद 5 नंबर तथा सेन्द्रा कार्यालय स्थित ओबीआर डंप स्थल का दौरा कर विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमडी ने ओबीआर डंप में बनाए गए मार्ग की चौड़ाई की मापी कराई और कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही रात्रिकालीन संचालन को सुरक्षित व सुचारू बनाए रखने के लिए पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ने सीएमडी के समक्ष रखी ज्वलंत समस्याएं सीएमडी ने बताया कि कनकनी परियोजना बीसीसीएल...