चतरा, जनवरी 8 -- टंडवा निज प्रतिनिधि सीसीएल के सीएमडी एनके सिंह ने गुरुवार को आम्रपाली और मगध कोल माइंस का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएमडी ने आम्रपाली में चौथे फेज में नयी खनन कंपनी नागार्जुन द्वारा कोल उत्पादन का उद्घाटन कुमडाग में किया। बताया गया कि आगामी आठ सालों में इस कंपनी लगभग 250 मिलियन टन कोयले का उत्पादन करना है। इसके अलावा सीएमडी ने माइंस और शिवपुर रेलवे साइडिंग का भी जायजा लिया। बताया गया कि आम्रपाली चंद्रगुप्त को 31 मार्च तक 31 मिलियन टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य है पर फिलहाल नौ मिलियन टन ही आम्रपाली में उत्पादन हो पाया है। जबकि चंद्रगुप्त में उत्पादन शून्य है। लिहाजा सीएमडी ने जीएम संजीव कुमार से कोल उत्पादन और डिस्पैच में बढ़ोतरी के निर्देश दिए। इसके पूर्व दस बजे दिन सीएमडी के आगमन पर जीएम संजीव कुमार ने बुके देकर स्वागत किया। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.