सीएमडी धमकी कांड में कई बीसीसीएल अफसरों से होगी पूछताछ
धनबाद, अगस्त 31 -- बीसीसीएल सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल की हत्या की साजिश के मामले की नए सिरे से जांच की जा रही है। अभी तक हत्या की योजना के संबंध में पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस साजिश के सत्यापन में जुटी है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस संबंध में बीसीसीएल के कई अधिकारियों से पुलिस पूछताछ करने वाली है। शनिवार को बरोरा एरिया के जीएम और सीनियर फाइनांस ऑफिसर से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने साजिश की जानकारी देनेवाले कर्मी से लेकर बीसीसीएल के कई अधिकारियों की सूची बनाई है। सभी लोगों से पूछताछ के आधार पर कई कड़ियों को आपस में जोड़ा जा रहा है। बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल ने 13 अगस्त को झारखंड हाईकोर्ट के जस्टिस को बताया था कि कोयला माफियाओं से उन्हें जान का खतरा है। कोयला चोरी पर सख्ती बरतने पर कोयला माफियाओं ने उनकी हत्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.