रांची, अप्रैल 29 -- रांची। झारखंड ऊर्जा विकास निगम के सीएमडी के श्रीनिवासन ने बुधवार को कुसई कॉलोनी स्थित स्टेट लोड डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली वितरण के बारे में जानकारी ली कि कहां से कितनी बिजली आती है और कितनी बिजली जाती है। झारखंड ऊर्जा संचरण निगम के एमडी केके वर्मा भी साथ रहे। सीएमडी को जानकारी दी गई कि बिजली की उपलब्धता पर्याप्त है। बताया गया कि कटौती का कारण लोकल फॉल्ट हो सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...