सीएमडी का सख्त आदेश- 24 घंटे में बदले जाएंगे खराब ट्रांसफार्मर
रांची, मई 11 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड ने राज्यभर में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए खराब ट्रांसफार्मरों को अधिकतम 24 घंटे के भीतर बदलने का निर्णय लिया है। ऊर्जा विकास निगम के अध्यक्ष सह प्रबंधन निदेशक के. श्रीनिवासन ने पदाधिकारियों को इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। निगम की ओर से राज्य के सभी जिलों में उपभोक्ताओं को लगातार बिजली उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विभिन्न क्षमता वाले डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मरों का अधिष्ठापन किया गया है। इनमें 25 केवी, 63 केवी, 100 केवी, 200 केवी तथा 500 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। निगम के अनुसार, कई बार तकनीकी खराबी अथवा प्राकृतिक कारणों विशेष रूप से आकाशीय बिजली और थंडरिंग की घटनाओं के चलते ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो जाते हैं। इसके कारण संबंधित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.