सीएमडब्ल्यूयू क्षेत्रीय कमेटी की बैठक में लिए गए कई निर्णय
रामगढ़, अगस्त 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। सीएमडब्ल्यूयू अरगड्डा क्षेत्रीय कमेटी की बैठक सोमवार को रेलीगढ़ा एमपीआई में विजेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में केंद्र सरकार की मजदूर विरोधी नीति के कारण कोयला उद्योग की नीजिकरण से उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की गई। बैठक में कोयला मजदूरों के वेतन समझौता में देरी के लिए नाराजगी प्रकट किया गया। साथ ही इसके लिए प्रबंधन और सरकार की नीति को जिम्मेवार बताया गया। बैठक में संयुक्त मोर्चा के होने वाले धरना में भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। अंत में वर्ष 2022 में 11 दिन के मजदूर कर्मियों के वेतन का भुगतान अब नहीं किए जाने पर नाराजगी प्रकट किया गया। साथ ही इसे लेकर सीएमडब्ल्य़यू के द्वारा क्षेत्र के सभी यूनिट में अगस्त माह में एकदिवसीय धरना देने का निर्णय लिया गया। बैठक में यूनियन नेता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.