धनबाद, अगस्त 27 -- पतलाबाड़ी में बुधवार को सीएमडब्ल्यूयू की एरिया स्टेंडिंग कमेटी की बैठक हुई। क्षेत्रीय सम्मेलन व सदस्यता पर बात हुई। नवंबर के प्रथम सप्ताह तक कार्यकर्ता सम्मेलन व सदस्यता अभियान पूरी कर ली जायेगी। 12 सदस्यों की कमेटी गठन की गयी। जो मजदूरों की सुरक्षा और असुविधाओं पर आधारित है। कोयला मजदूरों की बारहवां वेतन समझौता चार श्रम कोड कानून के कारण विलंब हो रही है। यूनियन मजदूरों की एक बड़ी आंदोलन की तैयारी कर रही है। सरकार द्वारा चार श्रम कोड को वापस लेने को बाध्य करेगी। मौके पर महामंत्री कृष्णा सिंह, केन्द्रीय वरिष्ठ नेता उपेन्द्र सिंह, मनोरंजन मल्लिक, एल एन दास, नगेन माहातो, फूलचंद महतो, कुंदन भुईयां, सत्येन्द्र चौहान आदि थे। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: मजदूर उमेश चौहान का धरना न्यायोचित नहीं : प्रबंधन वहीं उमेश चौहान को वाशरी ...