लखनऊ, मई 20 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता लखनऊ में बहुचर्चित सीएमओ हत्याकांड में सजा काट रहे आरोपी आनंद प्रकाश तिवारी की समयपूर्व रिहाई की मांग खारिज कर दी गई है। लखनऊ में 2010 में परिवार कल्याण विभाग के तत्कालीन सीएमओ डा. वीके आर्या की हत्या और 2011 में सीएमओ डा. बीपी सिंह की हत्या के मामलों में आरोपी आनंद प्रकाश को कोर्ट से दोषी करार दिया था। दोनों हत्याओं के तार एनआरएचएम घोटाले से जुड़े थे। लखनऊ जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे सिद्धदोष बंदी आनंद प्रकाश को बीते दिनों समयपूर्व रिहा किए जाने की मांग की गई थी। कारागार विभाग ने इसका आदेश जारी किया है। यह भी पढ़ें- तहसीलदार के पेशकार समेत 2 घूस लेते अरेस्ट, दाखिल खारिज कराने के नाम पर मांगे थे रुपए

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...