मेरठ, अप्रैल 12 -- स्वास्थ्य विभाग क्रिकेट एसोसिएशन मेरठ द्वारा आयोजित द चैलेंजर्स ट्रॉफी के रोमांचक फाइनल मुकाबले में रविवार को परतापुर स्थित कुंडा गांव के खेल मैदान में सीएमओ सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएमओ वॉरिर्यस को तीन रनों से हराकर खिताब अपने नाम किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए सीएसके ने निर्धारित 20 ओवरों में 157/9 का प्रतिस्पर्धी स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डा. तीरथ ने 31 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली, जबकि डॉ. सौरभ ने नाबाद 29 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अतिरिक्त डॉ. अनस रिज़वी ने 28 और माछरा सीएचसी प्रभारी डा. तरुण राजपूत ने 12 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को गति प्रदान की। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सीएमओ वॉरिर्यस की टीम 20 ओवरों में 154/10 रन ही बना सकी। उनकी ओर से केशव कुमार ने 37 रन और कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.