प्रयागराज, अप्रैल 13 -- प्रयागराज, संवाददाता। सीएमओ कार्यालय में सोमवार को प्रमाण पत्र बनवाने आए दिव्यांगों को कई तरह की परेशानी उठानी पड़ी। दिव्यांगों के लिए कार्यालय में व्हीलचेयर उपलब्ध न होने के कारण सभागार तक पहुंचने में बहुत कठिनाई हुई। दारागंज के आयुष निषाद ने बताया कि तीन सोमवार से लगतार आ रहा हूं लेकिन प्रमाण पत्र नहीं बन रहा है। आयुष के अनुसार सभागार का रैंप खुरदरा होने के कारण डॉक्टर तक चलना मुश्किल है। सावित्री देवी ने बताया कि रीढ़ की हड्डी में परेशानी है लेकिन प्रमाण पत्र के लिए चार बार आ चुकी हूं।सहसों की रोही बेगम ने कहा प्रमाणत्र बनवाने के लिए कार्यलय में सहयोग नहीं मिलता। यह भी पढ़ें- जीएम को हरदोई और बालामऊ स्टेशन पर मिली खामियां, जताई नाराजगी दिव्यांगों ने बताया कि सीएमओ कार्यालय परिसर में शौचालय में ताला लगा रहता है। ...