एटा, मार्च 9 -- सोमवार को सीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने सीएचसी सकीट पर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कुशल कार्य करने वाली स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। सीएमओ ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सामुदायक स्वास्थ्य केंद्र पर एमओआईसी डॉ. मनोज कुमार के साथ एएनएम दीपा, सीएचओ मोहिनी एव संगिनी सुनीता, मिथलेश कुमारी, मुन्नी देवी सहित पांच स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देते हुए सम्मानित किया। साथ ही सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कुशल कार्य करने की प्ररेणा दी। इस दौरान डॉ. मनोज कुमार आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...