फरीदाबाद, जुलाई 28 -- नूंह, सरसमल। विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय द्वारा जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हेपेटाइटिस-बी एवं सी जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच, टीकाकरण एवं उपचार के लिए प्रेरित करना था।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ज्योत्सना ने कहा कि हेपेटाइटिस एक गंभीर, लेकिन रोकथाम एवं उपचार योग्य बीमारी है। उन्होंने कहा कि समय पर जांच, सुरक्षित जीवनशैली अपनाने, हेपेटाइटिस-बी का टीकाकरण कराने तथा चिकित्सकीय परामर्श का पालन करने से इस बीमारी से प्रभावी बचाव किया जा सकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि किसी व्यक्ति में हेपेटाइटिस के लक्षण दिखाई दें अथवा संक्रमण की आशंका हो तो वह निकटतम सरकारी स्वास्थ्य संस्थान में उपलब्ध...