सीएमओ ने सीएचसी जलालाबाद का किया औचक निरीक्षण, सुधार के दिए निर्देश
कन्नौज, जून 21 -- जलालाबाद, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास चंद्रा ने रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न अनुभागों का भ्रमण कर अभिलेखों की जांच की और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने उपस्थिति रजिस्टर, ओपीडी रजिस्टर और दवा वितरण से संबंधित अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने स्टाफ नर्स प्रेरणा वर्मा से अस्पताल की दैनिक गतिविधियों की जानकारी ली तथा लैब का निरीक्षण कर जांच व्यवस्थाओं को परखा। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों से भी उन्होंने बातचीत कर उपचार और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा टीकाकरण कार्यक्रम की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.