जौनपुर, जून 12 -- गौराबादशाहपुर। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गंगाराम गौतम ने गुरुवार को धर्मापुर ब्लॉक स्थित सीएचसी चोरसंड का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई की व्यवस्था का जायजा लिया। चिकित्सकों को मरीजों के लिए बाहर की दवाएं और जांच न लिखने की हिदायत दी। उन्होंने इमरजेंसी सेवाओं में चिकित्सकों को हमेशा मुस्तैद रहने का निर्देश दिया। साथ ही प्रसूता महिलाओं और उनके परिजनों से अस्पताल की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। सीएचसी अधीक्षक डा. श्रवण कुमार यादव को प्रसूताओं के स्वास्थ्य की विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने लेबर रूम, पैथोलॉजी लैब, दवा भंडार, प्रसव कक्ष तथा विभिन्न चैंबरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...