सिद्धार्थ, अप्रैल 16 -- इटवा, हिन्दुस्तान संवाद। खुनियांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का बुधवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखी। निरीक्षण के दौरान अस्पताल परिसर की साफ-सफाई संतोषजनक पाई गई, वहीं उपस्थिति पंजिका के अवलोकन में भी सभी कर्मचारी ड्यूटी पर मौजूद मिले। सीएमओ ने वार्ड, ओपीडी और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मरीजों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के बाद सीएमओ ने भट्टमली, भरवलिया और मऊ नानकार में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रमों का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- स...