बलिया, जून 12 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अभय नारायण राय ने शुक्रवार को सीएचसी सोनबरसा व संयुक्त राजकीय चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें जहां भी खामी मिली, उसे दूर करने का निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दिया।सीएमओ ने मुख्य रूप से अस्पताल परिसर व वार्डों की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के साथ ही इस मौसम में होने वाली बीमारियों से पीड़ित रोगियों का समुचित इलाज करने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। सीएमओ करीब एक घंटे तक यहां रहे। इस दौरान उक्त अस्पतालों पर तैनात चिकित्सा अधिकारियों ने अस्पताल से जुड़ी समस्याओं को साझा किया। सीएमओ ने सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का भरोसा दिया। निवर्तमान चिकित्साधिकारी आनंद कुमार सिंह, सीएचसी सोनबरसा के प्रभारी अधीक्षक ड...