सीएमओ ने सिसौली सीएचसी में की ओपीडी
मुजफ्फर नगर, जून 5 -- सिसौली। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डा. सुनील तेवतिया ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सिसौली का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा वितरण और चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के साथ ही सीएमओ ने स्वयं ओपीडी काउंटर संभाला और दूरदराज से आए दर्जनों मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें उचित परामर्श दिया। डा. सुनील तेवतिया प्रत्येक गुरुवार को सिसौली सीएचसी में नियमित रूप से ओपीडी करते हैं। ग्रामीणों ने सीएमओ की इस संवेदनशीलता और कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनके नियमित आने से अस्पताल की व्यवस्थाओं में बड़ा सुधार हुआ है और स्वास्थ्य विभाग के प्रति जनता का विश्वास मजबूत हुआ है। यह भी पढ़ें- उपचार व्यवस्था देखने कौड़िहार पहुंचे सीएमओ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.