सोनभद्र, जून 9 -- सोनभद्र, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मेडिसिन, पैथोलॉजी, एक्स-रे, प्रसव वार्ड, ओपीडी में ड्यूटी कर रहे डॉक्टर और कर्मचारियों की उपस्थिति जानी। सीएमओ डॉ. रमेश कुमार मिश्रा मंगलवार की दोपहर डेढ़ बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचे। सबसे पहले ओपीडी में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर सौरभ सिंह सहित सभी कर्मचारियों का उपस्थिति का निरीक्षण किया। इसके बाद मौजूद मरीज तथा सभी वार्डो का बारी-बारी से निरीक्षण किया। प्रसव वार्ड में मौजूद दिव्या सिंह से जानकारी लेने के बाद पैथोलॉजी में अत्याधुनिक मशीन और कार्य कर रहे कर्मचारियों से जानकारी ली। एक्सरे मशीन के टेक्नीशियन मनीष कुमार सिंह ने बताया आपात स्थिति में मरीजों का एक्सर...