सीएमओ ने ली राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक
रुद्रपुर, अक्टूबर 3 -- रुद्रपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधमसिंह नगर की अध्यक्षता में शुक्रवार को राज्य एड्स नियंत्रण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ डॉ. एसके गोस्वामी ने सभी आईसीटीसी परामर्शदाताओं को एचआईवी संक्रमित मरीजों की पहचान कर प्राथमिकता के आधार पर दवाओं से जोड़ने और संकेतकों में सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने टीआई और एनजीओ को लक्ष्य के अनुरूप टेस्टिंग कैंप लगाने, दवा छोड़ चुके मरीजों को दोबारा उपचार से जोड़ने के लिए रणनीति बनाने को कहा। दिशा कार्यक्रम से जुड़े कर्मियों को स्कूल हेल्थ कार्यक्रम से जुड़कर महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. संजय पांडेय, डॉ. श्वेता दीक्षित, नवल किशोर, आराधना श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.