लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, संवाददाता। सीएमओ डॉ. एनबी सिंह ने सीएचसी माल का औचक निरीक्षण किया। माल क्षेत्र में फाइलेरिया के कार्य को लेकर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जेपी सिंह से जानकारी हासिल की। साथ ही आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड, टीबी की स्क्रीनिंग और सभी की आईडी बनाने के लिए अधीक्षक को निर्देश दिया। फाइलेरिया के घर-घर जा रही आशाओं के बारे में जानकारी हासिल की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...