देवरिया, जून 25 -- मदनपुर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के महेन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमओ ने बुधवार को औचक निरीक्षण किया। इससे अस्पताल परिसर में हड़कंप रहा। मौके से चिकित्सा प्रभारी सहित डॉक्टर व कई कर्मियों के अवकाश पर चले जाने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.अनिल गुप्त अचानक महेन गांव स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य पर पहुंचे। सीएमओ को देख परिसर में खलबली मच गई। लोग अपनी-अपनी जगह पर तैनात हो गए। जांच के दौरान चिकित्सा प्रभारी व अन्य एक चिकित्सक सहित कुछ कर्मचारियों के अवकाश पर जाने की बात सामने आई। इस पर नाराजगी जताई। मौके पर डॉ. मेराज ओपीडी में मरीज देखते मिले। सीएमओ ने स्टॉक, उपस्थिति पंजिका आदि का निरीक्षण करने के साथ परिसर, वार्डों की साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। ...