रामपुर, दिसम्बर 10 -- सीएमओ डा. दीपा सिंह ने मंगलवार को जिला महिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। वह यहां पर हिन्दुस्तान में खबर प्रकाशित होने के बाद पहुंची थी। अस्पताल में उन्होंने भर्ती होने वाली प्रसूताओं की सेहत का हाल जाना और उनको दिए जाने वाले आहार से जुड़ी जानकारी ली। हिन्दुस्तान ने मंगलवार के अंक में महिला अस्पताल में प्रसूताओं को दिए जाने वाले आहार और सर्दी में ओढ़ने को दिए जाने कंबल आदि की समस्याओं को उठाते हुए खबर प्रकाशित की। जिसका संज्ञान लेते हुए सीएमओ डा. दीपा सिंह ने महिला अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने लेबर रूम से लेकर सर्जिकल वार्ड और प्रसूता वार्ड आदि का भी निरीक्षण किया। यहां पर उन्होंने भर्ती महिलाओं से बात की और उनको दिए जाने वाले आहार, जिनमें फल, दूध, अंडा, ब्रेड, दाल रोटी आदि का पता किया। हालांकि, निरीक्षण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.