बरेली, मई 21 -- बरेली। मझगवां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी को सीएमओ ने हटा दिया है। उनको अब रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जिम्मेदारी दी गई है। हिन्दुस्तान अखबार ने बीते दिनों मझगवां में स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटके होने, स्टाफ के गैरहाजिर होने और गांवों में झोलाछाप सक्रिय होने की सिलसिलेवार खबरें प्रकाशित की थीं। ऐसे में एमओआईसी को अचानक हटाने पर कई तरह की चर्चा है। हालांकि अधिकारी इसे रूटीन ट्रांसफर बता रहे हैं। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. विश्राम सिंह ने मझगवां एमओआईसी रहे डॉ. सुशील कुमार को अब रामनगर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का प्रभारी बनाया गया है। उनकी जगह रामनगर पीएचसी प्रभारी डॉ. सुनील कुमार को मझगवां सीएचसी का एमओआईसी बनाया गया है। मझगवां मलेरिया हमले को लेकर जिले के सबसे संवेदनशील इलाकों में शामिल है। एक दिन पहले ही...