जौनपुर, मार्च 2 -- खेतासराय। सीएमओ डा.प्रभात सिंह ने रविवार की शाम पीएचसी सोंधी का औचक निरीक्षण किया। पीएचसी पर उनके पहुंचने की जानकारी होते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने के बाद वह वापस लौट गए। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य प्रकाश यादव ने रविवार को इमरजेंसी ड्यूटी पर डा.साजिद को नियुक्त किया था। सीएमओ के पहुंचने के समय इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डा.साजिद इफ्तार करने गए थे। सीएमओ के आने की जानकारी होने पर तुरंत कर्मचारियों के साथ कार्यालय पहुंचे। हालाकी कुछ कर्मचारी मौके पर नदारद रहे। सीएमओ ने बताया कि होली और रमजान के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने आरोग्य मेला, प्रसव कक्ष, उपस्थिति रजिस्टर, औषधि भंडारण समेत अन्य व्यवस्थाओं की जांच की।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.