जौनपुर, जून 6 -- खेतासराय, हिन्दुस्तान संवाद। सीएमओ डॉ.गंगाराम गौतम ने शुक्रवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी का औचक निरीक्षण किया। सीएमओ के अचानक पहुंचते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। हालांकि जांच में सब ठीक ठाक मिला। पीएचसी पर लगभग एक घंटा तक रहने के दौरान सीएमओ ने पहले ओपीडी में पहुंचकर उपस्थिति रजिस्टर और मोमेंट रजिस्टर देखा।‌ ओपीडी में मरीजों को देख रहे डॉ.विवेकानंद कुशवाहा से मरीजों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने महिला वार्ड में प्रसव कक्ष की जांच की। महिला चिकित्सक डॉ.फिरदौस से शासन से मिलने वाली स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। सीएमओ ने मौके पर मौजूद प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ.सूर्य कुमार यादव से डेंगू वार्ड, पेयजल, टीबी यूनिट, बीपीएमयू यूनिट सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में पूछताछ की। यह भी पढ़ें- निरीक्षण में चिक...