सिद्धार्थ, मार्च 31 -- सिद्धार्थनगर। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने नगरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर तैनात पांच चिकित्सकों का 10 दिनों का मानदेय रोक दिया है। यह कार्रवाई ओपीडी न करने व पोर्टल पर फीडिंग न करने के मामले में लिया गया है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग जनपद के सात शहरी पीएचसी के सापेक्ष छह स्थान व 18 शहरी आयुष्मान आरोग्य मंदिर के सापेक्ष 17 केंद्रों पर चिकित्सक की तैनाती कर रखा है, यानी की 23 चिकित्सक की तैनाती है। इन चिकित्सकों को अपने तैनाती केंद्र पर प्रतिदिन 60 मरीजों की ओपीडी करने का नियम है। इसी आधार पर प्रतिमाह लगभग एक लाख रुपये मानदेय का भुगतान भी किया जा रहा है, लेकिन हकीकत यह है कि मरीज देखने के नाम पर खानापूर्ति हो रहा है। चिकित्सक अपने तय केंद्र पर पहुंचकर ओपीडी करने की बजाए निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड चलाने में व्यस्त हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.