हाथरस, जून 19 -- हाथरस। नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वेद प्रकाश द्वारा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत परखने के लिए लगातार सामुदायिक, प्राथमिक और उप स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों को दूर करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान मामूली कमियां पाए जाने पर उन्होंने अधिकारियों को सुधार करने के निर्देश दिए। सीएमओ द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महौं के निरीक्षण के समय सबसे पहले उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया गया। जिसके अनुसार डॉ. बीएन अवस्थी, चिकित्साधिकारी, डॉ. राशि, चिकित्साधिकारी, डॉ. अभिषेक राघव, चिकित्साधिकारी, प्रमोद कुमार, फार्मासिस्ट व अन्य स्टाफ उपस्थित मिला। यह भी ...