सीएमओ ने परखी आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था
बलरामपुर, मई 30 -- बलरामपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उतरौला का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वहां पर आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने इमरजेंसी वार्ड, चिकित्सकीय सुविधाओं और मरीजों को उपलब्ध कराए जा रहे उपचार की गुणवत्ता का बारीकी से अवलोकन किया। सीएचसी निरीक्षण के समय इमरजेंसी कक्ष में 12 मरीजों का उपचार चलता पाया गया। इसके अलावा तीन मेडिकोलीगल मामलों का भी पंजीकरण कर आवश्यक चिकित्सकीय कार्रवाई की जा रही थी। सीएमओ ने मरीजों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर उनकी समस्याएं भी सुनीं। उन्होंने चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देशित किया कि आपातकालीन सेवाओं का संचालन पूरी संवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.