सीएमओ ने दो कर्मियों का रोका वेतन
भदोही, जून 23 -- भदोही, संवाददाता। आयुष्मान मंदिर वारी प्रथम एवं द्वितीय का सोमवार की शाम को को सीएमओ डा. संतोष कुमार चक ने निरीक्षण किया। इस दौरान दो कर्मियों का वेतन रोका गया। करीब पौने पांच बजे सीएमओ वारी प्रथम एवं वारी द्वितीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर पहुंचे। वहां पर रितु बिंद एवं कौशल्या देवी आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर निवास बनाकर काम नहीं करती है, ऐसा पाया गया। ऐसे में दोनों कर्मियों का जून माह में वेतन रोक दिया गया। कहा कि जब तक मुख्यालय पर निवास बनाकर प्रसव का कार्य नहीं किया जाएगा तब तक उनका माह जून का वेतन नहीं दिया जाएगा। उसके बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुरियांवा में आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी कार्ड, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का भी निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने पांच कर्मियों का रोका वेतन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.