रामपुर, मार्च 3 -- होली पर जिला अस्पताल की इमरजेंसी सेवाएं चालू हैं। पर्व पर ओपीडी बंद होने की वजह से मंगलवार को इमरजेंसी में काफी मरीज पहुंचे हैं। इनमें साधारण सर्दी, खांसी, बुखार आदि बीमारियों से पीड़ित बच्चों और बुजुर्गों के अलावा गंभीर मरीज भी उपचार कराने को पहुंचे हैं। सीएमएस का कहना है कि इमरजेंसी में सभी चिकित्सकों की रोस्टर के हिसाब से ड्यूटी लगाई है। चिकित्सक समय से ड्यूटी पर बैठ रहे हैं। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग भी होली को लेकर अलर्ट हो चुका है। सीएमओ ने देहात में स्वार, टांडा, बिलासपुर और मिलक आदि क्षेत्र में पहुंचकर सीएचसी-पीएचसी का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार करने के निर्देश दिए हैं। सीएमओ डा. दीपा सिंह का कहना है कि होली का त्योहार लोग सावधानी पूर्वक और सुरक्षित तरीके से मनाएं। त्योह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.