आगरा, दिसम्बर 22 -- जनपद के गांव महमूदपुर पुख्ता व किसरौली स्थित पीएचसी पर रविवार की सुबह सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। महमूदपुर पुख्ता पीएचसी स्वीपर के अनुपस्थित मिलने पर सीएमओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया है। रविवार को सीएमओ डा. राजीव अग्रवाल ने बताया कि महमूदपुर पुख्ता पीएचसी के निरीक्षण के दौरान प्रभारी डा. अकबर हुसैन, एलटी पुष्पेंद्र कुमार, स्टाफ नर्स ललतेश कुमार उपस्थित मिले। पीएचसी पर तैनात स्वीपर करण अनुपस्थित थे। मुख्यमंत्री जन अरोग्य मेला में ओपीडी में चिकित्सक रोगियों का उपचार करते मिले। रोगियों को औषधि का भी वितरण किया जा रहा था। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र किसरोली का निरीक्षण किया गया। उपस्थिति पंजिका का अवलोकन करने पर चिकित्सा अधिकारी डा. विनोद कुमार, स्टाफ नर्स संतोष कुमारी, वार्ड बॉय जय कुमा...