शाहजहांपुर, अप्रैल 10 -- निगोही। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विवेक कुमार मिश्रा ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निगोही का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डालमिया भारत शुगर एंड इंडस्ट्रीज लिमिटेड की ओर से 50 क्षय रोगियों को पोषण किट वितरित की गईं। जन औषधि केंद्र से 35 मरीजों को दवाएं मिलीं, जबकि नेत्र परीक्षण में 16 मरीजों की जांच हुई। आरबीएसके टीम ने 160 बच्चों की स्क्रीनिंग कर कुपोषित व दृष्टिदोष वाले बच्चों को चिन्हित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...