सीएमओ ने तीन कर्मियों का रोका वेतन
भदोही, मई 25 -- ज्ञानपुर। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला डेरवां का सीएमओ ने रविवार को निरीक्षण किया। इस दौरान कैंपस के अंदर बड़े-बड़े जंगली घास उगे हुए मिले। जिस पर प्रभारी चिकित्सा अधिकारी को सफाई कराने का निर्देश दिया गया। दिन में सवा तीन बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लालानगर पर पहुंचे। विकास स्वीपर, सुनील कुमार वार्ड बॉय मुख्यालय पर निवास बनाकर कार्य नहीं करते पाए गए। जिस पर दोनों का मई महीने में सात दिनों का वेतन रोका गया। सुषमा भारती एएनएम उपकेंद्र अछवर को निर्देशित किया गया कि जब तक डिलीवरी नहीं कराएंगी तब तक उनका मई का सात दिवस का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.