सीएमओ ने टीकाकरण सत्र का किया निरीक्षण
बलरामपुर, मार्च 19 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पिपरी कोल्हुई में आयोजित ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस कार्यक्रम का मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्यक्रम प्रोजेक्ट संवर्द्धन के तहत आयोजित किया गया था, जिसमें मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान एएनएम वंदना मौर्या द्वारा 13 गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई, वहीं 12 बच्चों का नियमित टीकाकरण भी किया गया। इसके साथ ही 2 किशोरियों को पोषण, एनीमिया से बचाव और व्यक्तिगत स्वच्छता के संबंध में जागरूक किया गया। सीएमओ डॉ. रस्तोगी ने मौके पर मौजूद स्वास्थ्यकर्मियों को निर्देश दिए कि सभी पात्र गर्भवती महिलाओं और बच्चों तक समय से स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना सुनिश्चित करें। उन्होंने विशेष रूप से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.