सीएमओ ने झोलाछाप के क्लीनिक पर लगवाया ताला
फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 21 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। सीएमओ डॉ.अवनींद्र कुमार ने गुरुवार को कमालगंज में एक झोलाछाप के क्लीनिक पर ताला लगवा दिया। सीएमओ की इस कार्रवाई के बाद कई झोलाछाप अपनी क्लीनिक बंद कर भाग गये। सीएमओ सबसे पहले सीएचसी पहुंचे जहां पर प्रसूता कक्ष का निरीक्षण किया। भर्ती मरीजों से बातचीत की। इसके बाद सीएमओ, प्रभारी चिकित्साधिकारी के साथ रजीपुर पहुंचे जहां पर एक झोलाछाप की क्लीनिक पर ताला लगवा दिया। इसके अलावा कमालगंज कस्बे में ही एक पैथोलाजी में जांच की। जहां पर उनका रजिस्ट्रेशन संदिग्ध पाया गया। सीएमओ ने कहा कि इस मामले में जांच करायी जायेगी और संबंधित लोगो के खिलाफ कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.