बदायूं, अप्रैल 8 -- प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत संचालित आयुष्मान भारत योजना का अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिले। इसके लिए प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक किया जायेगा। इसके लिए प्रचार वाहन विभाग की ओर से संचालित किया गया है। प्रचार वाहन को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया है। सीएमओ कार्यालय व जिला महिला अस्पताल परिसर से प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान भारत प्रचार वाहन को प्रभारी सीएमओ डॉ. मोहन झा एवं नोडल अधिकारी आयुष्मान भारत डॉ. राजवीर सिंह गंगवार द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया। प्रचार वाहन शहर व गांव-गांव एवं सार्वजनिक स्थलों पर प्रचार-प्रसार करेंगे। प्रचार वाहन अगले सात दिनों तक क्षेत्र में जाकर ऑडियो, विजुअल के माध्यम से योजना के लाभ के बारे में जनमानस को जागरूक करेगा। प्रचार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.