मुजफ्फर नगर, जनवरी 31 -- सीएचसी पर सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया, एसीएमओ डॉ. दिव्या, फैमिली प्लानिंग कंसल्टेंट दिव्यांग दत्त, एवं प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया की उपस्थिति में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि (राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन दिवस) के अवसर पर कुष्ठ रोग उन्मूलन की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर आशाओं को परिवार नियोजन कार्यक्रम व आयुष्मान कार्ड बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। परिवार नियोजन की समीक्षा एवं लक्ष्य निर्धारण किया गया। कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्राओं को चश्मों का वितरण किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाली आशा एवं संगिनी को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम में समस्त आशा, संगिनी, स्टाफ व अन्य समस्त स्वास्थ्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.