सीएमओ ने गांवों में किया पोलियो अभियान का निरीक्षण
गोरखपुर, जुलाई 2 -- गोरखपुर। जिले में चल रहे सघन पल्स पोलियो अभियान घर-घर भ्रमण कार्यक्रम की प्रगति का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. राजेश झा ने बेलघाट क्षेत्र की ढेकू नाथ एवं चउतरा ग्राम सभाओं में अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने टीमों को निर्देशित किया कि क्षेत्र का शत-प्रतिशत भ्रमण सुनिश्चित करें तथा कोई भी पात्र बच्चा पोलियो की खुराक से वंचित न रहे। जिले में अभियान के सफल संचालन के लिए कुल 1848 टीमें तैनात की गई हैं, जिनमें घर-घर भ्रमण करने वाली टीमें, ट्रांजिट टीमें तथा मोबाइल टीमें शामिल हैं। यह भी पढ़ें- 17487 बच्चों को दी गई पल्स पोलियो की खुराक
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.