सिद्धार्थ, मार्च 23 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सीएमओ डॉ. रजत कुमार चौरसिया ने रविवार को जनपद के बर्डपुर, नौगढ़ व लोटन ब्लॉक क्षेत्र में लगे सीएम आरोग्य मेले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था खस्ताहाल मिलने व दवाओं की कमी पर जिम्मेदारों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार्य नहीं होगी।सीएमओ दोपहर 12.55 बजे बर्डपुर ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ककरहवा पहुंचे। यहां सबसे पहले उपस्थित कर्मियों के बारे में जानकारी हासिल की। उपस्थिति पंजिका चेक किया। इसके बाद परिसर का निरीक्षण किया। परिसर में सफाई का अभाव दिखने पर जमकर फटकार लगाई। इसके अलावा स्वास्थ्य केंद्र पर दवाओं की भी कमी मिली। सभी को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि यह बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं है। मरीजों को हर दवाएं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.