मुजफ्फर नगर, अप्रैल 11 -- मुजफ्फरनगर, संवादाता। जनपद की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सुनील तेवतिया ने शुक्रवार को सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मखियाली और जिला अस्पताल स्थित पोषण पुनर्वास केंद्र का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हड्डी रोग विशेषज्ञ डा. तेवतिया ने स्वयं जिला अस्पताल की ओपीडी में बैठकर मरीजों का परीक्षण किया और उन्हें चिकित्सकीय परामर्श दिया। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शासन की मंशा के अनुरूप कार्य करने के निर्देश दिए। सीएमओ ने चेतावनी दी कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.