लखीमपुरखीरी, सितम्बर 7 -- निघासन। सोमवार को बाढ़ प्रभावित गांवों के बाशिंदों के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से चिकित्सा शिविर लगाया गया। सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता के नेतृत्व व निर्देशन में लगे शिविर में बाढ़ प्रभावित गांवों के लोगों की सेहत की जांच की गई। ट्रैक्टर पर सवार होकर सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता डॉक्टरों और स्टाफ के साथ तमोलिनपुरवा गांव पहुंचे। वहां लगे चिकित्सा कैंप में खांसी, जुकाम, बुखार, खुजली आदि के रोगियों की जांच कर दवाएं बांटी गईं। सीएमओ ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सेहत के प्रति सतर्क और बाढ़ के दौरान दूषित पानी और गंदगी के कारण फैलने वाली बीमारियों से बचने की सलाह दी। यह भी पढ़ें- बाढ़ संभावित मड़ैया अहिरान में स्वास्थ्य विभाग ने बांटी दवा सेहत संबंधी कोई समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र को सूचना देने को कहा। स्वास्थ्य वि...