मैनपुरी, मई 4 -- आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं में सराहनीय कार्य करने पर सीएमओ ने 108 व 102 एंबुलेंस सेवाओं को सम्मानित किया गया। इन सेवाओं द्वारा विपरीत परिस्थितियों में तत्परता, समर्पण व मानवता का परिचय देते हुए अनगिनत लोगों की जान बचाई जा रही है, जो प्रशंसनीय है। सीएमओ डा. आरसी गुप्ता ने कहा कि वर्तमान में जनपद में 108 की 24 व 102 की 27 एंबुलेंस आम जनमानस की सेवा में दिन-रात कार्यरत हैं। यह सेवाएं आम जनता के लिए एक जीवनरेखा के समान हैं। इस मौके पर सीएमओ ने जिला प्रबंधक अभिषेक व जिला प्रभारी विवेक श्रीवास्तव को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व, कर्तव्यनिष्ठा व सेवाभाव के लिए सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर एसीएमओ डा. अनिल कुमार वर्मा, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी रविंद्र सिंह गौर व एंबुलेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक क्षमा सागर मौ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.