मुजफ्फर नगर, मई 31 -- मुजफ्फरनगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील तेवतिया ने शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय स्थित संयुक्त जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला (आईपीएचएल) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, उपकरणों की कार्यप्रणाली तथा जांच रिपोर्टों की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि प्रयोगशाला में आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर सुविधा मिले तथा जांच रिपोर्ट निर्धारित समय पर उपलब्ध कराई जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। इस अवसर पर डॉ. राधा चौधरी द्वारा प्रयोगशाला में संचालित विभिन्न जांच प्रक्रियाओं, उपलब्ध संसाधनों एवं महिला चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने किया स्वास्थ्य प्रयोगशाला का निरीक्षण सीए...