हाथरस, जून 14 -- हाथरस। रविवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा स्वास्थ्य केंद्रों पर आयेाजित मुख्यमंत्री आरोग्य मेले का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ सफाई से लेकर मरीजो को दी जाने वाली दवाओं की उपलब्धता जानी। सीएमाओ डाक्टर वेद प्रकाश के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, चंदपा के निरीक्षण के समय डाक्टर सुनील कुमार चिकित्साधिकारी, ममता सिंह-स्टाफ नर्स, विनोद शर्मा-फार्मासिस्ट एवं संगीता वार्ड आया उपस्थिति मिलीं। केन्द्र की साफ-सफाई व्यवस्था संतोषजनक मिली। केन्द्र पर दवाईयों की उपलब्धता के बारे में जानकारी की। ईडीएल के अनुसार 195 के सापेक्ष 174 प्रकार की दवाईयां उपलब्ध मिली। प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, आरती पर निरीक्षण के समय योगेश कुमार फार्मासिस्ट, यशपाल सिंह वार्ड बॉय, मंजू कुमारी एएनएम, अलपना स्टाफ नर्स उपस्थित मिलीं। यह भी पढ...