मुजफ्फर नगर, अप्रैल 19 -- बुढ़ाना। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने सीएचसी व नगरीय पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता, साफ-सफाई, दवा उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का गहन परीक्षण किया गया । सीएचसी में निरीक्षण के दौरान सीएमओ ने प्रभारी डॉ. प्रणव तेवतिया को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। सीएमओ ने अस्पताल में उपलब्ध संसाधनों का समुचित उपयोग करने, रिकॉर्ड संधारण को दुरुस्त रखने तथा आपातकालीन सेवाओं को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। नगरीय पीएचसी में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनू कश्यप की उपस्थिति में व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। यहां मरीजों को समयबद्ध उपचार, टीकाकरण कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन तथा जनसामान्य को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.