सीएमओ ने किया सीएचसी शाहगंज का निरीक्षण
जौनपुर, जून 6 -- शाहगंज, हिन्दुस्तान संवाद। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गंगा प्रसाद गौतम ने शुक्रवार सुबह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के समय सभी विभागों में कर्मचारी और अधिकारी उपस्थित मिले। सीएमओ ने जेएसवाई वार्ड, सर्जिकल वार्ड, इमरजेंसी वार्ड, लेबर रूम, टीकाकरण कक्ष, प्रयोगशाला (लैब) तथा बीएसयू का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और मरीजों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की। साफ-सफाई की व्यवस्था का भी बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रफीक फारुकी, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. जमालुद्दीन, डॉ. हरिओम मौर्या, डॉ. आर.बी. यादव, डॉ. आशीष यादव, डॉ. आशीष गुप्ता, डॉ. नीतू शुक्ला, फार्मासिस्ट गिरीशचंद्र या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.