अमरोहा, जनवरी 7 -- मंडी धनौरा। सीएमओ डा. योगेंद्र सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण कर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मंगलवार को सुबह सीएमओ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव सेवाओं की स्थिति जानने पहुंचे। यहां उन्होंने स्वास्थ्यकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अस्पताल आने वाली प्रत्येक गर्भवती महिला को प्राथमिकता के आधार पर पहले भर्ती किया जाए, उसके बाद सभी आवश्यक जांच व इलाज सुनिश्चित किए जाएं। मरीज को अस्पताल से वापस न भेजा जाए। सीएमओ ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में सुरक्षित प्रसव कराना शासन की प्राथमिकता है व इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आशाओं को निर्देश दिए गए कि वे गर्भवती महिलाओं को निजी अथवा आयुष अस्पतालों में ले जाने के बजाय सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में ही प्रसव के लिए प्रेरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.