अमरोहा, जून 12 -- गजरौला। सीएमओ डॉ. रमाकांत सागर ने शुक्रवार को स्थानीय सीएचसी का निरीक्षण किया। कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अभियान अब केवल कागजों तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि धरातल पर कड़ा एक्शन दिखेगा। स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी कीमत पर अवैध क्लिनिक, बिना पंजीकरण के अस्पताल और अवैध पैथोलॉजी लैब का संचालन नहीं होने दिया जाएगा।निरीक्षण में सीएमओ ने सीएचसी की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। दवा कक्ष का निरीक्षण कर स्टॉक की स्थिति जांची। एक्स-रे रूम का मुआयना किया। भर्ती मरीजों और उनके तीमारदारों से संवाद किया। मरीजों से पूछा कि अस्पताल से मुफ्त दवाएं मिल रही हैं या बाहर से खरीदनी पड़ रही हैं। यह भी पढ़ें- सीएमओ ने किया सीएचसी का औचक निरीक्षण निरीक्षण में सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं, जिस पर उन्होंने संतोष जताया। निरीक्षण के बाद सीएमओ...